कार्बेट नेशनल पार्क की सुरक्षा को मिला विशेष वाहन
कालागढ़। कार्बेट नेशनल पार्क/टाइगर रिजर्व में वनों में की सुरक्षा को विशेष वाहन मिला है। कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी के अनुसार विषम स्थानों की गश्त में यह कारगर होगा।
कार्बेट नेशनल पार्क की कालागढ़ रेंज में वन कर्मचारी वनों की सुरक्षा, गश्त के लिए एटीवी (आल ट्रेन व्हीकल) का प्रयोग किया जाएगा। यह वाहन कार्बेट प्रशासन ने 12 लाख रुपये में मुहैया कराया है । इससे कालागढ़ टाइगर रिजर्व में गश्त की जाएगी और टाइगर मानीटरिंग का काम भी लिया जाएगा। अभी यह वाहन कालागढ़ के झिरना रेंज मे ट्रायल पर है। इस वाहन की विशेषता है कि यह बड़े पत्थरों, झाड़ियों और लकड़ी इत्यादि पर आसानी से गुजरना है। कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी का कहना है की पहले भी कई तरीकों से हाथी द्वारा जहां पानी है वहां वोट द्वारा जंगल में पेट्रोलिंग की जाती थी लेकिन अब ये एटीवी की नई पहल की गई है। अगर यह वाहन ट्रायल पर पास हो जाता है तो विभाग की प्रत्येक रेंज में एक आल ट्रेन व्हीकल की व्यवस्था की जाएगी।