फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल कर्मचारी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गन्ने की पर्ची का टोकन जल्दी काटने को लेकर एक किसान ने मिल कर्मचारी से मारपीट कर दी। घटना से आक्रोशित मिल कर्मचारियों ने मिल में पेराई बंद करा दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मिल कर्मचारियों को शांत किया।
विज्ञापन

बिजनौर शुगर मिल में तैनात मुनेंद्र त्यागी शुक्रवार शाम को किसानों को गन्ने पर्ची का टोकन काटके दे रहे थे। इस दौरान गांव रशीदपुर गढ़ी निवासी किसान अर्जुन वहां आया और उसका टोकन जल्दी देने को कहा। मुनेंद्र त्यागी ने ऐसा करने से मना कर दिया। आरोप है कि अर्जुन ने इस बात पर मुनेंद्र से मारपीट कर दी। मारपीट से मिल कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। मिल कर्मचारियों ने तौल, पेराई आदि बंद करा दी। मिल के प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह ने कर्मचारियों को समझाया। इस मामले में अर्जुन के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी गई है। इस दौरान करीब आधे घंटे तक मिल में सारा काम ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें