फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। वन संरक्षक मुरादाबाद ने बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने वन संपदा के दोहन को रोकने के लिए जागरूक रहने, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने, गश्त प्रभावी बनाने और अभिलेखों के रखरखाव की बेहतर व्यवस्था के दिशा निर्देेश दिए।
विज्ञापन

वन संरक्षक मुरादाबाद आरपी वर्मा ने बुधवार को बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद का दौरा किया। डीएफओ उदयवीर सिंह, एसडीओ की उपस्थिति में वन संरक्षक ने बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद की पांचों रेंजों से संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण किया। वन संरक्षक ने बिजनौर वन प्रभाग में लकड़ी माफिया द्वारा खैर की लकड़ी काटने के प्रकरणों में कार्रवाई की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने डीएफओ को खनन और लकड़ी माफियाओं पर कड़ी निगाह रखने, वनकर्मियों को रात्रिगश्त में सतर्कता बढ़ाने को कहा। कौड़िया रेंज के वन रेंजर रामगोपाल चौहान से भी वन संरक्षक ने क्षेत्र की गतिविधियों की समीक्षा की। मीडिया से मुलाकात में वन संरक्षक ने ग्रीष्मकाल में वन्य जीवों को पेयजल मुहैया कराने के प्रयासों को प्राथमिकता बताया। डीएफओ ने वन संरक्षक को बताया कि साहूवाला रेंज में स्वीकृत वाटर होल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा प्राकृतिक जल स्रोत से जुड़े वाटर होल और पूर्व में बने वाटर होल को दुरुस्त करने की जानकारी दी। वन संरक्षक ने वन्य जीवों को खेतों और आबादी में पहुंचने से रोकने के लिए इलेक्ट्रिक फेंसिंग को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। वन संरक्षक ने बताया कि अवैध खनन के चलते सूकरो रेल पुल गिरने के मामले में वन अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट लगाने के बाद से जांच जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक संपदा का दोहन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें