धामपुर(बिजनौर)। एमकेडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस मौके पर छात्र और छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद मार्च पास्ट कर किया । मुख्य अतिथि प्रेमचंद्र छाछर रहे। फ्राग रेस में वंश, वैभव और अंशु प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। लेमन रेस में सिमरन, आदित्य, निदा। बन्नी रेस में आर्यन, दित्यम, हरि, स्प्रिंग रेस में छात्राओं में रिया, पूजा, अलिशा, स्प्रिंग रेस में छात्रों में उजैर, शिवम, हर्षित, डक रेस में यूसुफ, साइम, हर्षवर्धन, रिले रेस में फहाद, ओजस्व, दानिश और 400 मीटर रेस में शुभम, आयुष, अंश क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में चेयरमैन राजू गुप्ता, डा. विरेंद सिंह, डा. अर्जुन सिंह, डा. ओपी मौर्य, एसके वर्मा, अनुपमा गोयल, अनिता चौहान, डा. एलबी रावल, डा. रश्मि शर्मा रावल, घटा दीक्षित, संदीप अग्रवाल, मनोज विश्नोई, ज्योति किरण, अनिता अग्रवाल, मंजू मिश्रा, अर्चना शर्मा, मंजू चौधरी रही।