फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस चंदक/बरूकी/जलीलपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदक/बरूकी/जलीलपुर । चंदक में गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्षेत्र के समस्त परिषदीय स्कूलों, इंटर कालेज, सरकारी दफ्तरों, बैंकों में ध्वजारोहण के बाद विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। आदर्श ग्रामीण इंटर कालेज, आरपीएस पब्लिक स्कूल, आरपीएस कन्या महाविद्यालय में डा. बीरबल सिंह, कुमार बाल विहार स्कूल पर किसान नेता राजेंद्र सिंह, दयानंद इंटर कालेज बुडगरा पर रविंद्र सिंह, जूनियर हाईस्कूल व प्राथमिक विद्यालय बुडगरा पर डा. आसिफ, चंदोक रेलवे स्टेशन पर कान्हा लाल मीणा, एसबीआई पर के एल गंगवाल ने ध्वजारोहण किया। स्कूलों में देशभक्ति पर झांकियां प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

बरुकी में गणतंत्र दिवस पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान ब्रह्म पाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। ग्राम सिकेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र सिंह, प्राथमिक विद्यालय निजामपुर में ग्राम प्रधान योगेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय इस्लामपुर लालू में ग्राम प्रधान सरफराज अहमद, पूर्व माध्यमिक विद्यालय शादीपुर में ग्राम प्रधान जयवीर सिंह, पंजाब नेशनल बैंक में प्रबंधक विजय पाल सिंह, लीलावती पब्लिक स्कूल में रवि गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय बांकपुर में ग्राम प्रधान संजय कुमार ने ध्वजारोहण किया। ग्राम हकीकतपुर प्रयाग स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान अशोक कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ग्राम शादीपुर में बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली।
जलीलपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, एमडीएम इंटर कॉलेज, बाल विकास डिग्री कॉलेज, बाल विकास जूनियर हाई स्कूल, जेडी पब्लिक स्कूल, कन्या इंटर कॉलेज, एसपीएस पब्लिक स्कूल, मदरलैंड पब्लिक स्कूल सहित क्षेत्र के समस्त सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कुछ स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए। एसपीएस पब्लिक स्कूल में ग्रीटिंग कार्ड मैकिंग प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए छात्रा सानिया सैफी, अर्चना चौहान व दीपा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं युगल पाल, सुहैल, ईशा शर्मा, ईशा पाल, दीपा चौहान, जशनप्रीत कौर, कशिश परवीन, उज्ज्वल, अंशिका, निखिल, हिमानी, सोनम, अरशान मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें