फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाहेड़ी का आर्य समाज महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
हवन कुंड में स्वाहा कर दीं गांव की बुराई
विज्ञापन

गजरौलाशिव। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को गांव स्वाहेड़ी सार्थक कर रहा है। आर्य समाज से जुड़े इस गांव में एक दशक से ज्यादा समय से यज्ञ महोत्सव के साथ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया जा रहा है। आसपास के गांवों के हजारों लोग इस महोत्सव में भाग लेकर बेटियों को बचाने की शपथ लेते हैं। गांव में आर्य महोत्सव आज से शुरू होने जा रहा है।
गांव स्वाहेड़ी कभी अपराध के लिए जाना जाता था। आए दिन किसी न किसी केस में गिरफ्तारी के लिए पुलिस गांव में दबिश डालती रहती थी। गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन स्व. राम सिंह ने 1980 में आर्य समाज यज्ञ महोत्सव प्रारंभ कराया। तब से गांव की सभी बुराइयां हवन कुंड में स्वाहा होती चली गईं। बाद में इस यज्ञ महोत्सव को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से भी जोड़ा गया। हवन के दौरान कन्याएं ही वेदपाठ करती हैं। गांव की बेटी सोनाली चौधरी नॉर्थ एशियाड में देश का नेतृत्व करते हुए गोल्ड मेडल भी जीत चुकी है। गांव में हर साल होने वाले महोत्सव में न सिर्फ बुराइयों से बचने का संकल्प लिया जाता है, बल्कि बेटियों को बचाने और पढ़ाने की शपथ भी ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ स्वाहेड़ी ही नहीं आसपास के गांवों, शहरों के श्रद्धालु भी इस हवन वेदी में जाकर संकल्प लेते हैं। यज्ञ आर्य विद्वानों हरिद्वार के स्वामी दिव्यानंद सरस्वती, जयनारायण अरुण, स्वामी ओमवेश के निर्देशन में किया जाता है। गांव के डॉ. विद्यासागर आर्य बताते हैं कि गांव वालों के आर्य समाज के जुड़ने के बाद से लड़ाई झगड़े नाममात्र के ही होते हैं। जगवीर सिंह सिंह का कहना है कि गांव वालों के यहां सभी मांगलिक कार्य आर्य रीति रिवाज के अनुसार ही किए जाते हैं। चरन सिंह, जगराम सिंह का कहना है कि गांव में हवन शुरू होने के बाद से भाईचारा कायम है। शोभा देवी, ममता देवी, कांति देवी, मिथलेश देवी आदि का कहना है कि यज्ञ शुरू होने के बाद से गांव देवस्थल के समान बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें