फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपाइयों ने सुशासन दिवस मनाया
विज्ञापन

चांदपुर/नहटौर/छाछरीमोड़/स्योहारा। नगर क्षेत्र में भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। केक काटकर मिठाई बांटी गई और उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।
मोहल्ला पतियापाड़ा स्थित अंबेडकर धर्मशाला में कार्यक्रम हुआ। सुरेंद्र खन्ना की अध्यक्षता, गजेंद्र कुमार के संचालन में चले कार्यक्रम में किरन पाल सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला। चरण सिंह, अशोक कुमार नेताजी, पल्लव अग्रवाल, राहुल खन्ना, विराज सिंह, कुष्ण कुमार, भीम, पुखराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, मोहल्ला जाशियान में जोशी समाज केे लोगों ने केक काटकर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। प्रह्लाद जोशी, मोहित जोशी, बाबूराम जोशी, नीरज जोशी, अरविंद्र जोशी, पंकज जोशी, प्रशांत जोशी, सिद्घार्थ जोशी, सौरभ जोशी आदि मौजूद रहे। मोहल्ला पतियापाड़ा संतनगर में भाजपा नेता प्रमोद सूर्या ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला। नरेश सैनी, नरेश गुर्जर, मोहन सैनी, राजू सैनी, दिलीप सैनी, बूटा सिंह, आयुष सिंह, राज सैनी, चंदू प्रधान, डॉ. मुक्तेश्वर आदि मौजूद रहे।
नहटौर में जिला महामंत्री मुकेंद्र त्यागी, सभासद जोनी जोशी ने केक काटा। मोहल्ला जोशियान चौक में हुए कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष वैभव गोयल, संतोष गुप्ता, अशोक अग्रवाल, अरविंद चौधरी, अरविंद जोशी, सुधीर विश्वकर्मा, अनुराग शर्मा, ऋषभ जैन, लवली त्यागी, अंकुश अग्रवाल, शादाब अल्वी, धनंजय चैधरी, आदेश चंद्रा, बब्लू चंद्रा, शगुन वर्मा, विनीत गोयल, नितिन जोशी, यश शर्मा, विकास जोशी, महावीर सैनी, नबलु त्यागी, सावन वाल्मीकि, सभासद बीटू सैनी, प्रधान कपिल देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव उलेढ़ा में सुशासन दिवस मनाया। कार्यक्रम में 100 जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए। स्योहारा में भी कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि हीमपुर थाना प्रभारी निरीक्षक शक्ति सिंह ने युवाओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरों को मिठाई खिलाई। वियजपाल, राजपाल, समरपाल, अजित, कृष्णपाल, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे। गांव मानकपुरी, झाल, उलेढ़ा, मुकरपुर गुर्जर के ग्रामीणों ने भाग लिया। स्योहारा की शिवाजी मार्केट में केेक काटा गया। डॉ. मुकेश रस्तौगी, डॉ. रश्मि रावल, शैंकी रस्तौगी, शशांक विश्नोई, इकबालूज्जमा, बरद खां, अनिल जैन, अमित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें