बिजनौर । धर्मनगरी बंगाली कॉलोनी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत गीता का शुभारंभ विधि विधान के साथ किया गया। पुरोहित राधे बाबा के दिशा निर्देशन में गांव में गंगाजल कलश यात्रा भी निकाली गई।
गांव धर्मनगरी बंगाली कॉलोनी में बंगाली समुदाय के लोगों ने गांव में श्रीमद्धभगवत गीता का शुभारंभ किया गया है। गांव के श्रद्धालुओं ने गंगा बैराज से कलश में गंगा जल लेकर आए और गांव धर्मनगरी, धर्मनगरी बंगाली कॉलोनी और घासीवाला कॉलोनी में कलश यात्रा निकाली गई। बाद में शुक्रताल से आए पुरोहित राधे बाबा की देखरेख में गीता का पाठ शुरू किया गया। राधेबाबा के मुताबिक गीता का पाठ पिछले सात दिन तक चलेगा। इस मौके पर तपन पाल, गौतम विश्वास, आनंद विश्वास, सुबोध मिस्त्री, प्रेम बढ़ई, चंचल राय आदि ने सहयोग किया। काफी संख्या में गांव की महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया।