फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागूवाला में मनाया गया गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
भागूवाला। गुरुद्वारा गुरु नानक सिंह सभा भागूवाला में गुरु नानक देव प्रकाशोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह गुरुद्वारा प्रांगण में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का समापन हुआ। इसके बाद विशेष दीवान सजाए गए। गुरुद्वारा कमेटी के संरक्षक धर्मपाल सिंह, प्रबंधक नरेश ठेकेदार की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में गैंडीखाता गुरुद्वारे से आए गुरमीत सिंह और त्रिलोक सिंह गुरुबाणी का गायन किया। उन्होंने कहा कि गुरुनानक जीवन पर्यंत मानव कल्याण के लिए प्रयासरत रहे। उन्होंने गुरुनानक साहिब के आदर्शों को अंगीकार कर अपना जीवन सफल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर लंगर प्रसाद वरताया गया। आयोजन में सरदार बूटा सिंह, हरप्रीत सिंह, बुद्घ सिंह, मुकेेश सैनी, लाडे सिंह, नंबरदार सिंह, सुखवीर सिंह, सुंदर सिंह, डॉ. सुदेश सिंह, अखिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें