फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। प्रभारी खंड विकास अधिकारी उदयराज सिंह ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में उगी झाड़ियां और गड्ढे देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। प्रभारी बीडीओ ने विद्यालय में सात सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर सफाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर प्रभारी खंड विकास अधिकारी उदयराज सिंह गांव बाखराबाद खटाई स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचे। रसोई, शयनकक्ष, खाद्यान्न स्टाक, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाने और पढ़ाई का स्तर ठीक मिला। विद्यालय में पानी गर्म करने की व्यवस्था न होने के कारण छात्राओं को ठंडे पानी से नहाना पड़ रहा है। इससे वह बुखार व जुकाम से पीड़ित हो रहीं हैं। उन्होंने वार्डन विनीता अग्रवाल को छात्राओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखने को कहा। प्रभारी बीडीओ ने बताया कि विद्यालय में फर्नीचर की व्यवस्था नहीं है ।इस कारण छात्राओं को टाट पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें