फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 चिकित्सकों को नोटिस जारी कर मांगे अभिलेख

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग ने शिकायत मिलने पर 13 चिकित्सकों को नोटिस भेजकर चिकित्सीय योग्यता के अभिलेख मांगे है। शीघ्र ही अभिलेख नहीं दिखाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसीएमओ डा. प्रमोद देशवाल ने बताया कि चांदपुर के गांव फतियाबाद के डा. रामपाल सिंह, नगीना देहात के गांव रायपुर सादात के डा. पवन कुमार एवं डा. देवेंद्र कुमार, धामपुर के गांव कौड़ीपुरा के डा. लोकेश कुमार, मंडावर के गांव कमालपुर के डा. कामेश कुमार, नजीबाबाद के गांव नांगलसोती के डा. जितेंद्र, नूरपुर क्षेत्र के राजा का ताजपुर की डा. शबनम अंसारी, नजीबाबाद के गांव सुंगरपुर बेहड़ा के डा. महिपाल, स्योहारा के गांव भोगपुर के डा. चंद्रपाल सिंह, चांदपुर में पीएनबी के निकट स्थित डा. विनोद शर्मा, गांव हाफिजाबाद शकी के डा. लोकेंद्र सिंह, बढ़ापुर में आर्य इंटर कॉलेज के निकट डा. बलराम एवं नजीबाबाद के गांव अलीपुरा की डा. शबनम को नोटिस जारी कर उनसे चिकित्सीय योग्यता संबंधी अभिलेख मांगे है। एसीएमओ ने बताया कि इन सभी चिकित्सकों की डीएम को शिकायतें प्राप्त हो रही है। इसी के आधार पर इनको नोटिस जारी किए है। उन्होंने बताया कि जल्द ही नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें