बिजनौर। भाजपा किसान मोर्चे की बैठक में भाजपा सरकार के शासन में शुगर मिल जल्दी चलने की बात कही गई। गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली करने वालों पर कार्रवाई होने के बारे में बताया गया।
गांव आदमपुर में हुई बैठक में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीर सिंह ने कहा कि जल्दी मिल न चलाने वाले शुगर मिल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी मिल में घटतौली नहीं होने दी जाएगी। कहा कि किसानों का भुगतान 14 दिन में कराने के लिए गन्ना अधिकारी व चीनी मिल का संयुक्त खाता खुलवाया गया है। चीनी बिकने पर मिलने वाली राशि का 85 प्रतिशत हिस्सा किसानों को भुगतान के रूप में दिया जाएगा। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए मारीशस से गन्ना विशेषज्ञों को बुलाया गया है। संचालन महामंत्री विक्रम खोबे ने किया। बैठक में राजेंद्र सिंह, तपराज सिंह, लोकेंद्र सिंह, दिनेश केसरिया, सोमदेव सिंह, डा.भुवनेंद्र चौधरी, रामपाल सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।