फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार व लेखपालों की मुख्यमंत्री से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । भाजपा बढ़ापुर ग्रामीण मंडल की पूर्व मंत्री नरोत्तमा धनगर ने तहसीलदार व लेखपाल द्वारा धनगर जाति के अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी नहीं करने की मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को फैक्स कर शिकायत की है। नरोत्तमा धनगर के अनुसार जिले की पांचों तहसीलों में बड़ी संख्या में धनगर समाज के लोग निवास करते हैं। धनगर समाज पिछले कई वर्षों से अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र बनवाने के लिए संघर्षरत है। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने 2013 में शासनादेश पारित किया था। डीएम कई बार धनगर समाज के अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र बनाने के लिए आदेश दे चुके हैं, लेकिन तहसीलदार व लेखपालों के अड़ियल रवैये के चार साल बीत जाने के बाद भी धनगर समाज के अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र जारी नहीं हुए हैं। नरोत्तमा धनगर ने फैक्स कर मुख्यमंत्री से तहसीलदार व लेखपालों के रवैये की शिकायत की है और धनगर समाज के अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें