फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाएदारों के कनेक्शन काटने के साथ नए कनेक्शन जारी करने को तरजीह

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। विद्युत बकाएदारों के कनेक्शन काटने में जुटे विद्युत निगम अधिकारी नए विद्युत कनेक्शन जारी करने के प्रयासों में भी लगे हैं। एक ही स्थान पर तीन नए विद्युत कनेक्शन लिए जाने पर एक विद्युत खंभा लगाने की योजना पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड नजीबाबाद ने बीते दिनों मॉर्निंग और नाइट रेड अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान का उद्देश्य बिजली चोरी को रोकना और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई कराना था। अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा अवकाश के चलते अभियान को रोका गया। सोमवार से बिजली चोरी के मामले पकड़ने के लिए टीमें कहीं भी कभी भी दबिश देंगीं। उन्होंने बताया कि बिजली बिलों की बकाया वसूूली को लक्ष्य मानकर बकाएदारों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। नोटिस की अनदेखी कर बिलों का भुगतान न करने वाले 10 हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों की आरसी तहसील को भेजी जा रही है।
विद्युत निगम के अधिकारी जहां बकाएदारों के कनेक्शन काटने में जुटे हैं, वहीं नए कनेक्शन जारी करने में भी रुचि ले रहे हैं। एक्सईएन ने बताया कि गांव अथवा शहर में आसान किस्तों पर नए विद्युत कनेक्शन दिए जा रहे हैं। गांव में 1550 रुपये में मिलने वाला विद्युत कनेक्शन लेने के लिए 250 रुपये अग्रिम जमा करने होंगे, जबकि शहर में 2225 रुपये में मिलने वाले विद्युत कनेक्शन के लिए 625 रुपये अग्रिम जमा करने होंगे। गांव एवं शहर में शेष धनराशि 100 रुपये मासिक किस्त पर देय होगी।
विज्ञापन

सुगम संयोजन योजना तैैयार
नजीबाबाद। नवविकसित क्षेत्रों में बिजली पहुंचाने के लिए आकर्षक सुगम संयोजन योजना तैयार की गई है। आसपास तीन नए विद्युत कनेक्शन लिए जाने पर एक खंभा लगाकर विद्युत लाइन बनाई जाएगी। एक्सईएन ने बताया कि यह योजना प्राइवेट कालोनियों पर लागू नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें