बिजनौर । पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय अंत्योदय मेला और प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद भारतेंद्र सिंह और जिलाधिकारी जगतराज ने संयुक्त रूप से किया।
इंदिरा बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए भारतेंद्र सिंह ने पंडित दीनदयाल के बारे में बताया। कहा कि उन्होंने देश को विशिष्ट चिंतन और विचारधारा प्रदान की और उसको धरातल पर लाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। इस अवसर पर आरजेपी इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कालेज की छात्राओं की ओर से स्वागत गीत और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। कार्यक्रम का संचालन आरजेपी इंटर कॉलेज के अध्यापक मनोज यादव ने किया । जन प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गये स्टालों का निरीक्षण किया । कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वि/रा सुरेंद्रराम, उप निदेशक सूचना जहांगीर अहमद, जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार के अन्य अधिकारी और भारी संख्या में स्कूली छात्र/छात्राएं और गणमान्य लोग मौजूद थे।