बिजनौर ऋण मोचन योजना के दूसरे चरण के लाभार्थियों के खातों में शनिवार से रुपया आना शुरू हो जाएगा। इसके बाद लाभार्थियों को प्रमाण पत्रों का वितरण तहसीलवार कैंप लगाकर होगा। योजना के तीसरे चरण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। तीसरे चरण में डेढ़ लाख किसान चयनित हैं।
जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र के अनुसार शासन का ऋण मोचन योजना के लाभार्थियों का लक्ष्य पूरा करना सर्वोच्च प्राथमिकता में है। दूसरे चरण के लिए 27,488 किसान पात्र चुने गए हैं। इन लाभार्थियों को 179.93 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। लाभार्थियों के खातों में 23 सितंबर से रुपया पहुंचना शुरू हो जाएगा। प्रमाण पत्र वितरण के लिए तहसीलवार योजना बना ली गई है। दस हजार से ऊपर के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र मिलेंगे। डीसीबी, आईसीआईसी, एचडीएफसी, बैंक आफ महाराष्ट्र से त्रण लेने वालेे किसान शामिल नहीं है। मिश्र के मुताबिक तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीसरे चरण में एक लाख 50704 किसानों को रुपया देने का लक्ष्य है। इन किसानों का 19 सितंबर से एक अक्टूबर तक सत्यापन करने का कार्य होगा।