फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी बिक्री का 85 प्रतिशत पैसा सीधा जाएगा किसान के खाते में:सुरेश राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी बिक्री की 85 प्रतिशत रकम सीधी जाएगी किसान के खाते में : सुरेश राणा
विज्ञापन

फोटो
बिजनौर। गन्ना विकास एवं चीनी औद्योगिक वित्त मंत्री स्वतंत्र प्रभारी सुरेश राणा ने कहा कि अब शुगर मिलें किसानों का गन्ना भुगतान नहीं दबा सकेंगी। मिलों की चीनी बिक्री से मिला 85 प्रतिशत रुपया सीधे किसानों के खाते में जाएगा। इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इसके लिए मिल के अधिशासियों और जिला गन्ना अधिकारियों के संयुक्त बैंक खाते खुलवाए जाएंगे। जो मिल गन्ना भुगतान में देरी करेंगी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वेस्ट यूपी में दो चीनी मिलें लगेंगी।
इंदिरा बाल भवन में किसान कल्याण सम्मेलन में मंत्री ने कहा कि यूपी में ऐसा पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण करने के चार दिन बाद ही गन्ना भुगतान शत प्रतिशत कराने का ऐलान कर दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च को शपथ ग्रहण की और 23 मार्च को भुगतान कराने का बयान दिया। प्रदेश कैबिनेट की पहली बैठक में ही किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ करने पर मोहर लगा दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिके 25 हजार करोड़ के गन्ना मूल्य में से 24 हजार करोड़ का भुगतान करा दिया गया है।। मंत्री ने नजीबाबाद शुगर मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने की भी बात कही। वेस्ट यूपी में दो नई शुगर मिल भी खोली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि समितियों में होने वाली गड़बड़ी का परमानेंट इलाज कर देंगे। पांच साल में भ्रष्टाचार बिल्कुल खत्म हो जाएगा। प्रदेश में पहली बार गन्ना विभाग का ऑडिट कैग से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मंत्री जी के कहने पर चली मिल
नहटौर विधायक ओम कुमार ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही बिलाई शुगर मिल ने पेराई बंद कर दी थी। एक लाख क्विंटल गन्ना मिल परिसर में था और एक लाख क्विंटल बाहर। उन्होंने गन्ना विकास मंत्री से इसके बारे में बताया तो मंत्री जी ने अगले दिन ही मिल शुरू करा दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर व वंदे मातरम गाने के बाद हुआ। नगीना सांसद डा.यशवंत सिंह, चांदपुर विधायक कमलेश सैनी, धामपुर विधायक अशोक राणा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया व संचालन जिला महामंत्री डा.भुवनेंद्र चौहान ने किया। इस दौरान जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह पाल, किसान मोर्चे के जिला संयोजक रवि सैनी व जिलाध्यक्ष धीर सिंह, कविता चौधरी, हेमेंद्रपाल सिंह, डा.नवनीत गर्ग, सीताराम राणा, नवनिहाल सिंह, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
पर्ची बढ़ाने का फॉर्मूला बताया
गन्ना विकास मंत्री ने किसानों की गन्ना पर्ची की समस्या का भी समाधान बताया। कहा कि पहले गन्ने का कोटा किसान की दो साल से कभी सप्लाई का औसत निकालकर तय होता था। लेकिन अब दो साल, तीन साल और पांच साल की सप्लाई का औसत निकाला जाएगा। जो औसत सबसे ज्यादा होगा, किसान को उतनी ही पर्ची मिलेंगी।
किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य
मंत्री ने संक्षिप्त प्रेस वार्ता में कहा कि तीन लाख करोड़ के बजट से 36 हजार करोड़ केवल किसानों की ऋण माफी के लिए देना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने किसानों के आठ-नौ पैसे भी माफ होने पर कहा कि सरकार ने जीरो से एक लाख तक का कर्ज माफ करने की बात कही थी। उसी पर अमल किया जा रहा है। गन्ना मूल्य वृद्धि के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि मूल्य निर्धारण एक प्रक्रिया के तहत होता है। इस पर काम चल रहा है। किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाया जाएगा।
ट्रैंच विधि की प्रशंसा की
मंत्री ने गन्ना, पशुपालन, कृषि विभाग के स्टॉल भी देखे। ट्रैंच विधि से गन्ना बोने के लिए जिले के किसानों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि टै्रंच विधि से बोए गए 0238 गन्ने ने किसानों में जान डाल दी है। उन्होंने डीसीओ ओपी सिंह से किसानों को दूसरी अर्ली प्रजाति बोने को भी जागरूक करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के वैज्ञानिक अर्ली गन्ने की दूसरी प्रजाति भी विकसित करने में लगे हैं।
विज्ञापन

गंगा घाट पर गेस्ट हाउस बनवाने की बात कही
मंत्री सुरेश राणा कार्यक्रम में आते समय बैराज पर मां गंगा की अविरल धारा को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने जनता के लिए गंगा घाट पर गेस्ट हाउस बनवाने के लिए प्रस्ताव बनाकर उन्हें देने को कहा है। मंत्री ने कहा कि गेस्ट हाउस बनने पर जिले की जनता भी अपने परिवार के साथ वहां जाकर सैर कर सकेगी और मां गंगा की अविरल धारा का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें