फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्याय विरोधी संघर्ष समिति भंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला पंचायत सदस्य साकेंद्र चौधरी के पक्ष व किसान जसवंत सिंह की मौत प्रकरण में गठित अन्याय विरोधी संघर्ष समिति के सदस्यों ने खुद को समिति से अलग कर लिया है। दो तिहाई सदस्यों ने समिति को भंग करने की घोषणा की है। इसमें अधिकतर सदस्य भाकियू के थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव रशीदपुर गढ़ी में हुई भाकियू की पंचायत में किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए चार सितंबर को कलक्ट्रेट में होने वाले प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह धनकड़, विजयपाल सिंह, जितेंद्र पहलवान, सुरपाल सिंह, बाबूराम तोमर, रामपाल सिंह, सरदार बलिहार सिंह आदि ने कहा कि पुलिस प्रताड़ना से किसान जसवंत सिंह की मौत के मामले में लड़ाई लड़ने के लिए अन्याय विरोधी संघर्ष समिति का गठन किया गया था। इस मामले में एसपी ने जसवंत सिंह को घर से लाने वाले दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। डीएम ने भी मजिस्ट्रेटी जांच कराकर बयान दर्ज कराए हैं। ऐसे में अब अन्याय विरोधी संघर्ष समिति का कोई औचित्य नहीं रह जाता है। सभी ने खुद को भाकियू का समर्पित सिपाही बताया। प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर ने किसानों से चार सितंबर को सुबह दस बजे गांव रशीदपुर गढ़ी में जाने का आह्वान किया। पंचायत में सतपाल सिंह, हुकम सिंह, धर्मवीर सिांह, जय सिंह, बिजेंद्र सिंह, काले सिंह, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें