फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितताओं के आरोप में बढ़ियोवाला स्कूल का मुख्याध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर(बिजनौर)। बीएसए महेश चंद ने नहटौर ब्लाक के गांव बढ़ियोवाला के प्राथमिक विद्यालय के मुख्याध्यापक सुनील कुमार को निलंबित कर दिया है, साथ ही बीएसए ने निलंबित शिक्षक को ब्लाक के गांव फलौदा के प्राइमरी स्कूल से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी की संस्तुति पर शिक्षक सुनील कुमार पर कार्रवाई की गई है। शिक्षक सुनील कुमार पर आरोप है कि इन्होंने अपने स्कूल में कार्यरत रसोइयों को पिछले 33 माह से उसका मानदेय नहीं दिया है। न ही मीड डे मील के कन्वर्जन कास्ट का भुगतान किया है। स्कूल के बच्चों को अभी तक ड्रेस का भी वितरण भी नहीं किया। शिक्षक कार्य और कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाह और शिक्षक कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें