बाइक की चपेट में आकर बच्ची की मौत
मंडावर(बिजनौर)। गांव नई बस्ती सिमला खुर्द निवासी सत्यप्रकाश की पुत्री ज्योति (05) मंगलवार की शाम सड़क पार कर रही थी। सड़क पार करते वक्त वह बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। परिजनों ने उसको उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसको बिजनौर रेफर कर दिया। बिजनौर ले जाते वक्ता उसकी रास्ते में मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामवासियों के मुताबिक बाइक सवार युवक काफी तेज बाइक चला रहे थे। हादसे के बाद बाइक सवार दोनों युवक बाइक लेकर फरार हो गए।
परिजनों ने जाम लगाया
दारानगरगंज(बिजनौर)। कोतवाली शहर के गांव लक्खीवाल मेें प्रेमप्रसंग के चलते की गई युवक की हत्या के मामले में मृतक के परिजनों मंगलवार की शाम को गांव में जाम लगा दिया। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाल फतेह सिंह ने परिजनों को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जाम सात बजे से साढ़े सात बजे तक लगा रहा।