फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर पर लगा सामान हो रहा चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद(बिजनौर)। फ्लाईओवर जलालाबाद के दोनों साइडों पर लगीं लोहे की रेलिंग चोरी हो रही है। उधर, फ्लाईओवर पर कई स्थानों पर गड्ढे बनने से राहगीरों और वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जलालाबाद फ्लाईओवर का निर्माण छह वर्ष पहले हुआ था। फ्लाईओवर के रखरखाव के प्रति उदासीनता के चलते फ्लाईओवर वर्तमान में कई समस्याओं से जूझ रहा है, जिससे राहगीर परेशान हैं। दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। फ्लाईओवर से वाहनों का संचालन करीब छह वर्ष पहले शुरू होने के बाद से आज तक स्ट्रीट लाइट व्यवस्था नहीं हो पाई। ब्रिज कारपोरेशन और नगर पंचायत जलालाबाद के बीच उलझी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुचारु न होने का खामियाजा यह उठाना पड़ा कि स्ट्रीट लाइट के लिए लगाए गए पोल और लाइटें भी चोरी चली गईं।
उधर, चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस चौकी नजदीक होने के बावजूद अब चोर फ्लाईओवर के दोनों ओर लगीं लोहे की रेलिंग को भी खुर्दबुर्द करने में जुटे हैं। फ्लाईओवर के दो स्पॉन के बीच सड़क पर लगाई जाने वाली लोहे की पट्टी भी कई स्थानों से चोरों ने साफ कर दी है। पुल के रखरखाव के प्रति लोनिवि द्वारा ध्यान न दिए जाने से फ्लाईओवर संपर्क मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन रहे हैं, जिससे खतरनाक ढंग से दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों का आवागमन जारी है। क्षेत्रीय नागरिकों निवर्तमान चेयरमैन याकूब राईन, खुर्शीद अहमद, नफीस अहमद, मुबारक अली, आफताब आलम, हाफिज महमूद, मो.शाकिर, आशिक अली, मो.जाकिर, फहमीद, इं.फहीम आदि ने प्रशासन से जलालाबाद फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइट सुचारू कराने, संपर्क मार्ग को दुरुस्त कराने, रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र में फ्लाईओवर पार करने के लिए सीढ़ियां बनवाने और रेलिंग दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें