फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में भी नहीं टूटा भाई बहनों का अटूट प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला कारागार में रक्षाबंधन पर भाई और बहन का अटूट प्यार दिखाई दिया। बहनों ने जेल में बंद भाइयों के हाथ पर राखी बांध कर रक्षा का वचन लिया। मुस्लिम बहनें भी भाइयों को राखी बांधने के लिए पहुंची।
विज्ञापन

जिला कारागार में करीब 1100 बंदी बंद हैं। इनमे करीब 600 हिंदू बंदी हैं। बाकी सब मुस्लिम हैं। इसी तरह 33 महिला बंदी भी जेल में हैं। रक्षाबंधन पर सुबह करीब आठ बजे से जेल पर बहनों और भाइयों से मिलने वालों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। बहनों ने जेल में जाकर भाई की कलाई पर राखी बांधी। जेल अफसरों के मुताबिक बड़ी तादाद में मुस्लिम महिलाएं भी अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए जेल में पहुंची। दोपहर ढाई बजे तक भाई बहनों की मुलाकात का जेल में दौर चलता रहा। शासन की ओर से रक्षाबंधन पर भाई-बहनों को मिलने की छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें