फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने खौ नदी से प्रभावित गांव का दोरा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शेरकोट। नगीना सांसद यशवंत सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ खो नदी से प्रभावित आधा दर्जन गांवों का दौरा कर ग्रामीणों तक शीघ्र हरसंभव मदद पहुंचाने का वादा किया। उन्होंने बताया कि खो नदी से भूमि कटान रोकाने के लिए गांव में पेचिंग और तटबंध बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

रविवार को सांसद यशवंत सिंह ने अधिकारियों को साथ खो नदी से कटे गांव कोपा, मंधौरा, कंदला का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पानी गांव में घुसने से रोकने के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। साथ ही आश्वासन दिया कि जिन किसानों का खो नदी का जलस्तर बढ़ने से नुकसान हुआ है उन्हें शासन से मुआवजा दिलाया जाएगा। भूमि का कटान रोकने के लिए तटबंध बनाए जाएंगे। शेरकोट से कोपा जाने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग को शीघ्र ही बनवाया जाएगा। कंदला शाहकोट और शेरकोट टूटे मार्ग की भी जल्द मरम्मत कराई जाएगी। आवास ढहने पर सरकारी आवास बनवाए जाएंगे। किसानों का फसलों का मुआवजा दिलाया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम वीके सिंह, एसडीएम नगीना, कामेश्वर राजपूत, हरकेश, परशुराम सैनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें