प्रधान पर वसूली का आरोप
धामपुर। गांव खानूजट के ग्रामीणों ने प्रधान पर निरस्त पट्टों को बहाल करने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। उन्होंने शनिवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और मामले की जांच करा कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को गांव के ग्रामीण एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। आरोप लगाया कि सरकार की ओर से उनके नाम हुए कृषि के पट्टों को निरस्त कर दिया है। इन पट्टों की बहाली कराने के नाम पर प्रधान मुन्ना सिंह ने उनसे दो हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से पैसे देने की पेशकश की। गांव के लोगों का मोटी रकम प्रधान को सौंप दी। आरोप है कि अब प्रधान उनसे और रकम की मांग कर रहा है, न देने पर उनके पट्टे निरस्त कराने की धमकी दे रहा है। इस दौरान अशोक कुमार, आदेश, गुरुचरन सिंह, राकेश , जसवंत सिंह, कृपाल सिंह, नेहा शर्मा, प्रिया रानी, नेहा रानी, कुसुम, प्रमोद कुमार, तारों, केला, सुदामा, गंगाराम, मीनाक्षी, धर्मपाल सिंह, संतरेस, सुुता, बसंती, चमनो, सोनम, निसान अहमद रहे। उधर, ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के आरोपों को गलत बताया है।