फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को डिजिटल बनाने का आह्वाने

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर (ब्यूरो) । केेंद्र सरकार के वित्तीय साक्षरता सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की खारी शाखा द्वारा जीवन विद्या ट्रस्ट गोविंदपुर खारी में कैंप आयोजित हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक शिवदास ने वित्तीय साक्षरता से जुड़ने व समय से ऋण का भुगतान करने का आह्वान किया। अनिल कुमार गुप्ता ने एनईएफटी, आरटीजीएस, एटीएम सुविधाओं का लाभ उठाने को कहा। उन्होंने बताया कि तकनीक से जुड़कर मोबाइल को ही अपना बैंक खाता बनाया जा सकता है। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अजय कुमार मोबाइल में भीम एप डाउनलोड करने वाले उपभोक्ता बिना बैंक जाए भी कैशलैस लेनदेन कर सकते है। पीएनबी रुरल ट्रेनिंग सेंटर हल्दौर से आए प्रबंधक सुमन कुमार सिंह ने सेंटर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार की संभावनाओं के बारे में बताया। कुशाग्र भारद्वाज ने भीम एप से घर बैठे ही बिजली, टेलीफोन व अन्य सेवाओं का भुगतान करने और डीडीएम नाबार्ड संजीव कुमार ने किसानों को सामूहिक रूप से ऋण प्राप्त करने के बारे में बताया। शाखा प्रबंधक संजय शर्मा ने बैंक की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक मुकेश गुप्ता, डॉ. धर्मवीर सिंह, अर्जुन सिंह, डॉ. रण सिंह आर्य, आईडी शर्मा, सूरज सिंह, लटूर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें