जिला कारागार के आठ बंदियों सहित 201 कोरोना संक्रमित
बिजनौर। जिला कारागार के आठ बंदियों सहित जनपद में 201 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनके साथ में 2639 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। नए मरीजों को शामिल कर जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 13 हजार 301 पर पहुंच गई है। ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी 10625 है, जबकि अब तक 87 मरीजों ने दम तोड़ा है। वर्तमान में 3718 जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत है और सक्रिय उपचाराधीन मामले 2589 हैं। बृहस्पतिवार को लालाराम मेमोरियल मेडिकल कॉलेज मेरठ से जिले को कुल 2840 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिनमें से 201 मरीज कोरोना संक्रमित निकले और 2639 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। संवाद
पिछले 15 दिनों में हुई 20 से अधिक मौत
गजरौला शिव। पिछले 15 दिन में लगभग 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पूर्व ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक ग्राम स्वाहेड़ी खुर्द में बुखार से 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बैराज गंगा घाट पर दाह संस्कार करने के लिए नंबर न आने के कारण ग्रामीणों ने महेंद्री एवं कामेश देवी का अंतिम संस्कार गांव के ही जंगल में अपने खेतों पर किया। संवाद