जिले में 20 और मिले कोरोना संक्रमित
बिजनौर। कोतवाली शहर और नूरपुर थाने के एक पुलिसकर्मी सहित 20 और कोरोना पॉजिटिव मिले जबकि 2165 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3032 हो गई है। 2526 लोगों ने कोरोना पर बिजयी पाई है जबकि 40 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 466 और 1811 की जांच रिपोर्ट अभी बाकी हैं।
सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार सोमवार को भी 20 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। नए मरीजों में शहर कोतवाली और नूरपुर थाने के एक-एक पुलिसकर्मी, शहर के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी के पास स्थित वीआईपी कॉलोनी से दो, मोहल्ला सुरेंद्र नगर, धामपुर के मोहल्ला अफगानान, पुरानी सब्जी मंडी मोहल्ला खत्रियान, मोहल्ला साहूवान, स्योहारा के गांव रफीपुर, कोलासागर, अस्थाई जेल हीमपुर दीपा, कोतवाली शेर, जेल कैंपस, अहीरपुरा, अफजलगढ़ के मोहल्ला जयनगर, नूरपुर के मोहल्ला कबीर नगर, गांधी नगर, थाना नूरपुर, किरतपुर थाने के गांव सरकड़ा, नजीबाबाद के मोहल्ला आदर्श नगर से एक-एक मरीज मिले हैं।