फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नहटौर ब्लॉक में 20 स्वास्थ्य साखियों का होगा चयन

Tue, 26 Aug 2025 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। नहटौर ब्लॉक में उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 20 स्वास्थ्य सखियों का चयन होगा। इसके लिए दो सितंबर को कासमपुर लेखराज गांव में स्थित पंचायत भवन पर परीक्षा का आयोजन होगा। इसी दिन लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार के बाद अभ्यार्थियों को चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रभारी संयोजक सहायक विकास अधिकारी आईएसबी दीनदयाल सिंह ने बताया कि अब तक नहटौर में 50 स्वास्थ्य सखियां कार्यरत हैं। अब सरकार के आदेश पर ब्लॉक में फिलहाल 20 स्वास्थ्य साखियों का और चयन किया जाना है। स्वास्थ्य साखियों के चयन के लिए दो सितंबर को 10:00 बजे से 12:00 बजे तक कासमपुर लेखराज स्थित ग्राम पंचायत भवन में लिखित परीक्षा होगी। शर्त रखी गई है कि मिशन की वही महिलाएं आवेदन कर सकेंगी, जिनके समूह सक्रिय हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें