फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन सहयोग से शुरू किया 20 बेड का अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
जन सहयोग से शुरू किया 20 बेड का अस्पताल
विज्ञापन

धामपुर। नगर के चार दोस्तों ने कोरोना संक्रमितों को निशुल्क उपचार दिलाने के लिए रयान फाउंडेशन के बैनर तले एक प्राइवेट अस्पताल में 20 बेड का अस्थायी कोविड अस्पताल तैयार किया है। क्षेत्र के लोगों ने इस दोस्तों के प्रयास को सराहा है।
गौरतलब है कि धामपुर में नगीना मार्ग पर बाग रामलीला परिसर के पीछे एक निजी स्कूल में अस्थायी कोविड अस्पताल खोला है। रयान फाउंडेशन की ओर से इस अस्पताल को संचालित किया गया है। धामपुर के पुरुषोत्तम शरण भानु प्रकाश सरस्वती शिशु मंदिर और रामगोपाल रामचंद्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज से पढ़कर निकले पुरातन छात्रों कमाल अहमद, नाजिम अहमद, राघव शरण गोयल और भूपेंद्र शर्मा सोनू ने जन सहयोग से धामपुर में अस्थायी कोविड अस्पताल खोला है। इस अस्पताल में दो एमबीबीएस चिकित्सकों की तैनाती की गई है। मरीजों की देखभाल के लिए स्वास्थ्यकर्मी भी रखे गए हैं। अस्पताल में आक्सीजन बेड, इसोलेशन, दवाइयां, भोजन आदि सभी सुविधाएं नि:शुल्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्य राघव शरण गोयल का कहना है कि वह वर्तमान में भाजपा के मंडल अध्यक्ष है। जब कोरोना संक्रमण ने फिर से पैर पसारा तो धामपुर में आक्सीजन की कमी महसूस हुई। उन्होंने नि:शुल्क आक्सीजन बंटवाने का काम किया। तभी उनके संपर्क में सरस्वती विद्या मंदिर के पुरातन छात्र आए। उन्होंने एक कोविड अस्पताल खोलने का मन बनाया। सदस्य नाजिम अहमद का कहना है कि यह अस्पताल उन सभी जरूरतमंदों के लिए है, जो आर्थिक रुप से कमजोर हैं। भूपेंद्र शर्मा सोनू, रयान फाउंडेशन के अध्यक्ष कमाल अहमद का कहना कि वह बैंक में एक अधिकारी की पोस्ट पर कार्यरत हैं। काफी समय से कुछ करने का मन में विचार चल रहा था। तो उन्होंने जन सहयोग से धामपुर में कोविड अस्पताल शुरू कर दिया। अस्पताल में ओपीडी सेवाएं सुबह 10 से दोपहर एक बजे तथा शाम पांच बजे से छह बजे तक उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें