फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो दिन में बिक गई 2.87 करोड़ की शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो दिन में बिक गई 2.87 करोड़ की शराब
विज्ञापन

बिजनौर। शराब की दुकानें मंगलवार सुबह से फिर खुल गईं। कई जगह शराब खरीदने वालों की लंबी लाइन लग गईं। कई दुकानों पर दूरी बनाकर शराब की खरीदारी हुई। पिछले दो दिनों में जिले में दो करोड़ 87 लाख कीमत की शराब बेची गई।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान मदिरा के शौकिन चोरी छिपे महंगे दामों में शराब खरीदकर पी रहे थे। सोमवार को शराब की दुकानें खुलते ही खरीदारों की लंबी लाइन लग गई। इन लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की भी परवाह नहीं की। सोमवार को जिले में एक करोड़ 37 लाख रुपये की शराब बिकी। मंगलवार को भी सुबह से शराब के खरीदार सक्रिय हो गए। सुबह सात बजे से ही ये शराब की दुकानों के आसपास मंडराने लगे। कई जगह शराब की दुकान की दुकानों पर लोगों की लंबी लाइन लग गई। मंगलवार को जिले में डेढ़ करोड़ रुपये की शराब बेची गई। जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र कुमार के अनुसार सोमवा को 1.37 करोड़ व मंगलवार को डेढ़ करोड़ की शराब बेची गई है। शराब प्रेमी रितेश कुमार, राजपाल आदि का कहना है कि लॉक डाउन के दौरान दुकानदारों ने चोरी छिपे बहुत महंगे दामों में शराब बेची थी। दुकानदार उसका हिसाब कागजों में अब दे रहे हैं। इसकी जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें