जरूरतमंदों को पहुंचा रहे भोजन और राशन किट
नजीबाबाद। चेयरपर्सन सबिया निशात और उनके पति पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां ने कहा है कि जरूरतमंदों की मदद में इंसान को जाति, धर्म से ऊपर उठकर खिदमत-ए-खल्क की भावना से काम करना होगा।
नगरपालिका परिषद की चेयरपर्सन सबिया निशात और उनके पति पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां लॉकडाउन में जरूरतमंदों को भोजन और राशन किट उपलब्ध करा रहे है। चेयरपर्सन के पुत्र फराज खां और शहबाज खां की टीम घर-घर जाकर करीब चार हजार से अधिक जरूरतमंदों को राशन किट और भोजन उपलब्ध करा रही है। मौअज्जम खां ने बताया कि लॉकडाउन खत्म होने तक जरूरतमंदों की मदद का मिशन जारी रहेगा। उधर चेयरपर्सन के निर्देशन में ईओ सुुरेंद्र प्रताप और राजस्व अधिकारी विपिन चौहान करीब सवा माह से जरूरतमंदों को रोजाना भोजन उपलब्ध करा रहे हैं।