फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में ढाई लाख बच्चे योजना से होेंगे लाभान्वित

विज्ञापन
डॉ.मीना त्यागी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
जिले में ढाई लाख बच्चे योजना से होेंगे लाभान्वित
विज्ञापन

बिजनौर। केंद्र सरकार ने बजट में नौनिहालों और गर्भवती महिलाओं के लिए मिशन वात्सल्य और पोषण योजना शुरू की है। इन योजनाओं में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाएगा। हो सकता है ये योजना आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिये चलाई जाएं। जिले में पांच साल तक के ढाई लाख बच्चे और करीब 60 हजार गर्भवती महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़कर सरकार की योजनाओं का लाभ ले रही हैं। बच्चे और गर्भवती महिलाओं में कुपोषण के अलावा और कई समस्याएं भी रहती हैं। नई योजनाओं की शुरुआत होने से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का और अच्छे से ध्यान रखा जाएगा।
बताया सराहनीय पहल
समाजसेवी सुमन चौधरी के अनुसार छोटे बच्चों, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। इसके लिए सरकार की घोषणा सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा और स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण
चिकित्सक डॉ. मीना त्यागी के अनुसार बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर काम होना चाहिए। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।

सुमन चौधरी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें