फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्रों से वसूले जाएंगे ढाई करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अपात्रों से वसूले जाएंगे ढाई करोड़ रुपये
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अपात्रों से करीब ढाई करोड़ रुपये की वसूली की जाएगी। इसमें से 1386 किस्त की धनराशि 27 लाख 72 हजार रुपये की वसूली कर ली गई है। बाकी अपात्रों को धनराशि वापस करने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में किसानों को दो-दो हजार रुपये की तीन किस्त कुल छह हजार एक साल में दिए जा रहे हैं। इस योजना में पहले न्याय पंचायत और फिर गांवों में पहुंची टीम एवं राजस्व विभाग के पटवारियों पर किसानों ने योजना में आवेदन किए थे। आवेदन करते समय काफी किसानों ने नियम, शर्तों को छिपाया। इस योजना में वह ही किसान पात्र हैं, जो आयकरदाता न हो, सरकारी नौकरी न करता हो, पति-पत्नी में से एक, अधिवक्ता न हो, दस हजार रुपये से ज्यादा पेंशनदारी न हो। केवाईसी व ई-केवाईसी में सब कुछ सामने आ रहा है। शासन के निर्देश पर कृषि विभाग अपात्र किसानों से किस्तों की धनराशि वसूली जा रही है। अफसरों के अनुसार गांवों में चौपाल लगाकर कर्मचारी, अधिकारी किसानों के बीच में पात्र-अपात्रों की तलाश कर रहे हैं। अभी तक 5111 किसान आयकरदाता हैं, 2419 किस्त गलत खातों, 2759 के खातों में डबल किस्त गई। अभी तक सामने आए अपात्र किसानों को नोटिस भेजे गए हैं। इनमें से 1386 किस्त के 27 लाख 72 हजार की धनराशि वापस ले ली गई हैं। अभी ढाई करोड़ रुपये की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि जिन अपात्रों के खातों में गई है, उन्हें नोटिस भेजे गए हैं। करीब 27 लाख रुपये की वसूली हो गई है। बाकी अपात्र भी समय से किस्त की धनराशि समय से वापस कर दें
- गिरीश चंद, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें