फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता लगते ही होर्डिंग्स व बैनर उतरवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता लगते ही होर्डिंग्स व बैनर उतरवाए
विज्ञापन

बिजनौर। चुनाव आचार संहिता लगते ही राजनीतिक दलों के पोस्टर व होर्डिंग्स प्रशासन ने उतरवाने शुरू कर दिए हैं। रविवार शाम कई जगह से होर्डिंग्स व पोस्टर उतरवाए गए।
विज्ञापन

एसडीएम बृजेश सिंह, सीओ सिटी अरुण कुमार, तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका चौक से होर्डिंग्स आदि हटवाने का काम शुरू किया गया। सिविल लाइन, शास्त्री चौक, जजी चौक आदि स्थानों से होर्डिंग्स उतरवाकर जब्त कर लिए गए। जेसीबी से होर्डिंग्स फाड़ दिए गए। दीवारों पर चिपके पोस्टर भी फाड़ दिए गए। नगर पालिका की टीम ने इस सामग्री को कब्जे में ले लिया। एसडीएम बृजेश सिंह ने बताया कि चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा। किसी भी तरह की राजनीतिक सामग्री सार्वजनिक रूप से लगने नहीं दी जाएगी। कहा कि राजनीतिक सामग्री लगाने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी। सभी जिलेवासी आचार संहिता का पालन कराने में प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें