बिजनौर। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर पाराशर दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मिले और बिजनौर व नगीना लोकसभा सीट के लिए उनसे चर्चा की। सुधीर पाराशर शनिवार को दिल्ली में वेस्ट यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के आवास पर प्रिंयका गांधी से मिले। उन्होंने जिले के पार्टी के संगठन व बिजनौर व नगीना लोकसभा सीट पर चर्चा की। कौन प्रत्याशी चुनाव जीत सकता है? उसके सुझाव दिए। काफी देर तक उनकी प्रिंयका गांधी से बात की। दोनों सीटों पर पार्टी प्रत्याशी को कैसे जिताया जा सकता है? इसके भी सुझाव दिए गए।