नोटिस मिलने पर शिक्षकों ने जताई चिंता
बिजनौर। उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की बैठक मान्यता प्राप्त स्कूलों को मिल रहे नोटिस पर चिंता जताई गई।
शुक्रवार को सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की बैठक आदर्श शिक्षा पब्लिक स्कूल में संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार आर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों को नोटिस देकर डराया जा रहा है। जिन स्कूलों को पहले से ही मान्यता है अब उन्हें नोटिस दिया जाना गलत है। वक्ताओं ने कहा कि संघ इस मामले में शिक्षा विभाग के अफसरों से मिल कर स्कूलों का पक्ष रखेगा। किसी भी स्कूल का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र प्राप्त करें शिक्षक
बिजनौर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि 1260 सहायक अध्यापक पद पर नियुक्त ऐसे शिक्षक जिनके सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच पूरी हो गई है, वह अपने मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र कार्यालय से प्राप्त कर सक तें हैं। उन्होंने बताया कि जिन शिक्षकों की जांच चल रही है उनके शैक्षिक प्रमाण पत्र बाद में दिए जाएंगे।