फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोपेड सड़क किनारे खड़ गन्ने के ट्रक में घुसी , पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन

नींदडू़। पत्नी के साथ मोपेड से बीमार रिश्तेदार को अस्पताल में देखने जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी मोपेड सड़क किनारे गन्ने से लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। स
विज्ञापन

रविवार की की सुबह करीब छह बजे दरियापुर गांव का खुर्शीद अहमद (60) मोपेड पर अपनी पत्नी शाहिदा खातून (55) को पीछे बैठाकर धामपुर के अस्पताल में दाखिल रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। अंधेरे और कोहरे के कारण सरकथल माधो के सामने आश्रम के पास मोपेड वहां खड़े गन्ने से लदे ट्रक में पीछे से घुस गई। शुगर मिल के लिए गन्ना ले जा रहा ट्रक तकनीकी कमी के कारण वहां खड़ा था। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायल पति पत्नी को धामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया, वहां चिकित्सको ने खुर्शीद को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल शाहिदा को अस्पताल में दाखिल कर लिया गया है। चौकी प्रभारी एस आई उवेस खान ने बताया कि मृतक के रिश्तेदारों ने ट्रक की गलती नहीं मानते हुए किसी व्यक्ति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई तथा पंचनामा भर कर दफनाने के लिए शव को अपने साथ गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें