फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आकर डायल 100 का हेड कांस्टेबिल घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की चपेट में आकर हेड कांस्टेबिल घायल
विज्ञापन

बिजनौर। दुर्घटना की सूचना पर पहुंचा डायल 100 का एक कांस्टेबिल कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए साथी पुलिसकर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। एसपी सिटी, शहर कोतवाल और डायल 100 प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को डायल 100 को गांव पेदा के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। इस पर डायल 100 ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार वहां पर अनियंत्रित होकर गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई थी। इससे वहां यातायात बाधित होने लगा। पुलिसकर्मियों ने ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करना शुरू कर दिया। इसी बीच मुख्य आरक्षी केपी सिंह अचानक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वहां पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। उसे साथी पुलिसकर्मियों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। एसपी सिटी, कोतवाल बिजेंद्रपाल राणा, डायल 100 प्रभारी जगदीश सिंह ने घायल दीवान का हाल जाना। चिकित्सकों के अनुसार अब केपी सिंह की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें