फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आकर वृद्ध मरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की चपेट में आकर वृद्ध की मौत
विज्ञापन

नींदडू़। नमाज पढ़ने मस्जिद में जा रहे वृद्ध को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। मृतक के परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार किया।
बसपा नेता हाजी अनीस अहमद के पिता हाजी शफीक अहमद (88) सुनहरी मस्जिद में इशा की नमाज पढ़ने के लिए घर से निकले थे। इस बीच नूरपुर की तरफ से आने वाली बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। परिजनों ने गंभीर अवस्था में घायल शफीक अहमद को धामपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाइक सवार सोनू कुमार निवासी कागपुर मीमला को स्थानीय चिकित्सक के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर में भर्ती कराया गया। हाजी अनीस अहमद के अनुसार उन्होंने पिता की मौत का कारण बने सोनू कुमार के खिलाफ किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाही नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीकर वाहन चलाने पर चलाने पर लगे अंकुश
बाजीदपुर-बीरू के प्रधान पति एवं पंचायत सदस्य अथर हुसैन के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल कोतवाल संजय कुमार पांचाल से मिला। इस बीच सड़क हादसे में मृत हाजी शफीक अहमद प्रकरण में किसी प्रकार की कानूनी कार्यवाही नहीं करने की बात कही। साथ ही कहा कि धामपुर-नूरपुर मार्ग पर शराब के नशे में वाहन चलाने पर अंकुश लगाया जाए। कोतवाल ने इस ओर ध्यान देने तथा शराबियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही का यकीन दिलाया। प्रतिनिधि मंडल में नींदडू़ खास के प्रधान पति मुदस्सर अली, मोहम्मद शाहिद और नसीम अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें