फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

नूरपुर। रविवार की रात धामपुर मार्ग पर वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। उधर, पीएचसी पर शव रखने को लेकर अस्पताल का एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पुलिस से भिड़ गया। हालांकि बाद में थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार के हस्तक्षेप के बाद शव रखा गया।
विज्ञापन

स्योहारा थाने के गांव रतनपुर निवासी परवेंद्र कुमार (22) बाइक से घर वापस जा रहा था। धामपुर मार्ग पर गांव ऊमरी के पास उसकी बाइक को किसी भारी वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में परवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रखने को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पुलिस से भिड़ गये। थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह के हस्तक्षेप के बाद किसी प्रकार मामला शांत कर शव को पीएचसी भेजा गया। पुलिस द्वारा दी गई घटना की सूचना पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतक के पिता विजयपाल सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें