हसनपुर। राजकीय बालिका इंटर कालेज हसनपुर में स्वीप के अंतर्गत राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता पुनरीक्षण अभियान के तहत चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन कालेज की प्रिंसिपल नीलू शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में मनमोहक पेंटिंग मतदाता जागरूकता के संबंध में बनाई गईं। कालेज की प्रधानाचार्या और कार्यक्रम संयोजक प्रीति चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों और समाज में अपने मत के प्रति लोगों को जागरूक करना है। जो युवा आगामी दिनांक 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष के हो रहे हैं या जिनके वोट बनने से रह गए हैं, वह अपने पोलिंग बूथ पर जाकर फार्म 6 बीएलओ से लेकर भरकर वहीं जमा कर दें। कोई भी 18 वर्ष का युवा वोट बनने से छूटना नहीं चाहिए। बाद में प्रतियोगी विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में शैली राजपूत, दीप्ति, सुमनलता आदि उपस्थित रहीं।