फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार पर रहेंगे शिक्षक व कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से तीन दिन के कार्य बहिष्कार पर रहेंगे शिक्षक व कर्मचारी
विज्ञापन

बिजनौर। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के प्रांतीय संगठन के आह्वान पर 29, 30 व 31 अगस्त को कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। मंच ने इसके लिए डीएम को भी पत्र दिया है। पुरानी पेंशन बहाल कराने को कई संगठन एकजुट है।
विज्ञापन

कर्मचार, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच ने पुरानी पेंशन को बहाल कराने के लिए नौ अगस्त को डीएम कार्यालय पर धरना दिया था। शासन को मांग पत्र भी भेजा गया था। मांग पूरी नहीं होने पर 29 से 31 अगस्त तक कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई थी। मंच के जिलाध्यक्ष नागेश कुमार व जिला संयोजक देशराज सिंह ने बताया कि प्रांतीय संगठन के आह्वान पर पुरानी पेंशन के लिए आंदोलन के दूसरे चरण में जिले के सभी कर्मचारी, अधिकारी व शिक्षक 29, 30 व 31 अगस्त को कार्य बहिष्कार करेंगे। सभी अपने अपने कार्यालयों व स्कूलों में मौजूद रहेंगे पर कोई कार्य नहीं करेंगे। दूसरी ओर, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रशांत सिंह , ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, अरविंद सिंह, आदेश पाल, जितेंद्र कुमार चौहान ने शिक्षकों से पुरानी पेंशन बहाल कराने के आंदोलन में पूर्ण सहयोग करने को कहा है। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाल कराने को जिले के सभी शिक्षक एकजुट हैं तथा शिक्षक व कर्मचारी तीन दिन तक कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें