देश ने खोया महान नेता : शंभूनाथ कौशिक
नजीबाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को सच्चा राष्ट्र चिंतक और महान नेता बताते हुए उनके निधन को राष्ट्र की अपूर्णीय क्षति बताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मशांति की ईश्वर से प्रार्थना की।
युवा भाजपा नेता आशु अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता शंभूनाथ कौशिक, बिंदू सर्राफ, राजन टंडन गोल्डी, डॉ. राजेश प्रभाकर ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि देश ने एक सच्चा राष्ट्र चिंतक और आदर्श नेता खो दिया है। कुमुद कुमार, मोनिका यादव, विक्रांत चौधरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व उनके आदर्शों का गवाह है। उन्होंने देश और भाजपा पार्टी को अपने विराट नेतृत्व से आगे बढ़ाया है। भाजपा को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को एक नई दिशा और बुलंदियों तक पहुंचाया। डॉ.आमोद अरोड़ा के संचालन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को विकास कुमार राही, अंकित, राजपूत, नीरज भारद्वाज, शुभम ग्रोवर, नमन गुप्ता, अमित कौशिक, राजीव अरोड़ा, अभिषेक पंडित, संत कुमार अग्रवाल, रुस्तम यादव, धनश्याम वशिष्ठ, चौधरी, ईशम सिंह, नरेंद्र अग्रवाल, ठाकुर राज किशोर ने श्रद्वा सुमन अर्पित किए।