फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक स्वर में सभी ने कहा नो पालिथिन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शासनादेशों के अनुसार शहर में पालिथिन पर प्रतिबंध को लेकर नगर पालिका परिषद के सभागर में एसडीएम व प्रभारी ईओ सुखवीर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें शहर के व्यापारिक संगठन, प्रबुद्घ नागरिक, मैरिज होम संचालक आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

शहर को पालिथिन मुक्त बनाने के लिए बैठक में सभी से अपील की गई। इसका सभी ने एक स्वर में समर्थन किया। शहर को पालीथिन से मुक्त बनाने के लिए आए लोगों ने सुझाव भी दिए। मैरिज होम संचालकों से प्लास्टिक व थर्माकोल से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देकर प्रभारी ईओ ने इनका प्रयोग बंद करने की अपील की। क्योंकि बिना जनसहयोग और जागरूकता के किसी भी योजना का अमलीजामा नहीं पहनाया जा सकता। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग के बिना प्लास्टिक को प्रतिबंधित किया जाना संभव नहीं है। इसलिए सरकार की मंशा और पर्यावरण के खातिर सभी को इसमेें सहयोग करना चाहिए। बैठक में पूर्व चेयरमैन अतुल कुुमार जैन, पदमचंद्र सर्राफ, खत्री मनोज टंडन, सरदार सुरेंद्र सिंह, ऊषा शर्मा, अनिल जग्गा सहित पालिका के कर अधीक्षक मोहम्मद सुहैल, जेई भीमराव अशोक, सफाई निरीक्षक मोहम्मद इल्तजा, रविंद्र सिंह, मोहम्मद असद जमाल, रवि वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
----------------------
15 को निकालेंगे रैली
अमरोहा। प्रभारी ईओ सुखवीर सिंह ने कहा कि थर्माकोल व पालिथिन पर प्रतिबंध को लेकर 15 जुलाई को जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसमें व्यापारिक संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रबुद्घ नागरिक शामिल होगें। रैली आर्य समाज से बाजार जट तक निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें