फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना सर्वे में अबसंशोधन होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना सर्वे में किया जाएगा संशोधन
विज्ञापन

बिजनौर। अब गन्ना सर्वे में संशोधन सूची के प्रदर्शन के समय ही होगा। जिले में गन्ना सर्वे का प्रदर्शन छह जुलाई से प्रस्तावित है। किसानों को मौके पर रहकर आपत्ति दर्ज कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार शासन के गन्ना सर्वे की सूचियों का प्रदर्शन छह जुलाई से करने के निर्देश हैं। विभाग की टीम गांव-गांव जाकर सूची का प्रदर्शन करेगी। किसान को यदि कोई आपत्ति है तो वहीं दर्ज करा दें। आपत्ति का किसान द्वारा भरे गए घोषणा पत्र के साथ मिलान होगा। आपत्ति सही मिलने पर संशोधन हो जाएगा। सूचियों का सत्यापन होने के बाद 21 जुलाई से किसानों को प्री अर्थात कच्चा कलेंडर बांटने का काम शुरू हो जाएगा। इसमें संशोधन होने के बाद जुलाई के आखिर में सट्टा बनने शुरू हो जाएंगे। जिले की गन्ना समितियों में नए सदस्य बन रहे हैं। किसान जमीन के खसरा, खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पास बुक की फोटो स्टेट, तीन फोटो जमा करके 30 सितंबर तक सदस्य बन सकते है। किसान को 221 रुपये की रसीद कटानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें