लेखपालों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
बिजनौर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। तहसील परिसर में आयोजित धरना-प्रदर्शन को उत्तर प्रदेश संयुक्त राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, संरक्षक दुर्गा सिंह ने भी समर्थन दिया। तहसील अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने कहा कि लेखपालों की हड़ताल उनके हकों के लिए है। लेखपाल वेतन ग्रेड में वृद्धि, वेतन विसंगति दूर करने, लैपटॉप व वाहन भत्ता देने, पदनाम राजस्व निरीक्षक करने की मांग कर रहे हैं। अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगी। धरने की अध्यक्षता राम सिंह व संचालन मुकेश राजपूत ने की। इस दौरान नरेंद्र सिंह, मुनेश्वर सिंह, उपेंद्र कुमार, अरुण कुमार, रविंद्र शर्मा, रुचि शर्मा, लोकेश देवी, आंचल शर्मा आदि मौजूद रहे।