फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिकुंज का वृक्षारोपण एवं संरक्षण जनजागृति अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। पूर्णिमा पर्व पर शांतिकुंज का वृक्षारोपण एवं संरक्षण जनजागृति अभियान शुरू हुआ। इस मौके पर पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ में श्रद्घालुओं ने आहुतियां प्रदान कीं।
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ पर बृहस्पतिवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। शक्तिपीठ व्यवस्थापक डॉ.दीपक कुमार ने कहा कि वृक्ष प्रकृति के सर्वश्रेष्ठ प्रहरी हैं। वनस्पति जगत धरती के फेफड़े के रूप में काम करता है। वृक्ष वर्षा एवं जल संरक्षण में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष नहीं रहे तो मानव जीवन भी समाप्त हो जाएगा। धरती मां कर रही पुकार, कम बच्चे और वृक्ष हजार..., धरती का श्रृंगार कराएं, आओ हम सब वृक्ष लगाएं... नारों से वातावरण गूंज उठा।
व्यवस्थापक डॉ.दीपक कुमार, अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सचिव कमल शर्मा ने कार्यक्रम में शामिल हुए श्रद्धालुओं को तुलसी, नीम, पीपल आदि पौधे प्रदान कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने में भागीदारी का संकल्प दिलाया। कबीर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं ने संत कबीर का पुण्य स्मरण किया। इससे पहले सुरेश शर्मा, विपिनराज, राजबाला देवी, वरुण आत्रेय, प्रतीक्षा आत्रेय ने मुख्य दीप प्रज्ज्वलित किया। मधुबाला गुप्ता, रिंकी सिंह, कुसुम मेहरा, सारिका अग्रवाल, कामेश शर्मा, श्रद्धा रानी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गायत्री यज्ञ में आहुतियां समर्पित कराईं। कार्यक्रम में प्रीति शर्मा, रिंकी शर्मा, विजयपाल, रामपाल, रणवीर सिंह, कृष्णा, दीपा, अंकुर, डॉ.अलका आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें