फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजल के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से ग्रामीणों में असंतोष

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़। गांव पर्वतपुर निवासी कृपाल बृहस्पतिवार की सुबह बैलगाड़ी लेकर कासमपुरगढ़ी आया था। गांव के मुख्य प्रवेश मार्ग पर कब्रिस्तान के समीप नई बस्ती में लगे विद्युत पोल में करंट उतर हुआ था। पोल के नीचे नाली में पैर पड़ते ही बैल तड़पने लगा। किसी ग्रामीण ने तुरंत बिजलीघर फोन कर लाइन कटवाई। तब जाकर बैल को बचाया जा सका। ग्रामीण अब्दुल रब, इरशाद, शफीक, इसरार, फिरोज, जहीर, राम सिंह, महेंद्र ने बताया की इस खंभे में पहले भी कई बार करंट उतर चुका है। विद्युत निगम को कई बार अवगत कराया गया है। मगर, निगम के अधिकारियों ने समस्या का समाधान नहीं किया। उधर, जेई चेतराम सिंह का कहना है कि लाइनमैन को भेजकर फाल्ट सही करा दिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें