फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोऑपरेटिव विभाग की उदासीनता पर किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं क्रय केंद्र पर दो दिन से तौल बंद
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। गेहूं क्रय केंद्र पर दो दिन से तौल बंद होने के विरोध में किसानों ने क्रय केंद्र पर जमकर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। किसानों का आरोप था कि क्रय केंद्र पर खरीदे गए गेहूं का उठान न होने के कारण किसानों से गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है।
किसान सेवा सहकारी समिति नांगलसोती में खानपुर, जीतपुर और नांगलसोती के नाम से गेहूं क्रय केंद्र हैं। समिति के एमडी विज्ञान प्रकाश के नेतृत्व में क्रय केंद्र पर की जा रही गेहूं की तौल दो दिन से बंद है। क्रय केंद्र पर गेहूं लेकर आ रहे किसानों को यह कहकर लौटाया जा रहा है कि क्रय केंद्र पर लगभग 750 क्विंटल गेहूं रखा हुआ है। उठान न होने से गेहूं रखने की जगह नहीं है। जिला मुख्यालय को सूचना दी जा चुकी है। प्रशासन की लापरवाही से गेहूं खरीद न होने से गेहूं लेकर आए किसान हरपाल सिंह, तारा सिंह, सतेंद्र सिंह, श्याम सिंह सहित कई किसान भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने एआरओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। सूचना पर एआरओ कोऑपरेटिव अमित त्यागी ने तत्काल क्रय केंद्र से गेहूं उठवाने की व्यवस्था की। लगभग दो घंटे तक किसान धरने पर बैठे रहे। गोदाम से गेहूं उठने के बाद तौल शुरू हुई। जिसके बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान अजय कुुमार, कुलवीर सिंह, मो. आफाक, मो. फुरकान, दिनेश, राजीव, सत्यपाल, करतार सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने खरीदा गया गेहूं क्रय केंद्र से न उठाने के जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें