कानून के दायरे में रहकर करें समाज निर्माण : एडीजे
जलालाबाद। बच्चों की तस्करी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सीनियर सिटीजन स्कीम के अंतर्गत कानूनी प्रक्रिया से संबंधित विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। अपर जिला जज ने कानून के दायरे में रहकर समाज निर्माण के लिए तत्पर रहने की सलाह दी।
जलालाबाद स्थित आरजू बैंक्वेट हॉल में चेयरपर्सन सायरा अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में मुख्य अतिथि अपर जिला जज मुमताज अली ने कहा कि बेटी के प्रति माता-पिता में प्यार अधिक होने के बावजूद समाज में बेटे को सम्मान ज्यादा दिया जाता है। उन्होंने बेटियों को घर की रौनक और कई परिवारों से जुड़ी बताते हुए बेटियों को सुशिक्षित बनाने और अच्छे संस्कार देने की सलाह दी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दिलीप कुमार सचान ने पारिवारिक विघटन पर चिंता व्यक्त करते हुए घरेलू विवादों को आपसी सुलह से निपटाने की सलाह दी। पूर्व डीजीसी हरपाल सिंह एडवोकेट के संचालन में आयोजित साक्षरता शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट नूतन कुमारी, नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी, विद्युत निगम के एसडीओ विकास कुमार, ईओ सीमा वर्मा, कुलदीप सिंह एडवोकेट, अतीक अहमद एडवोकेट, रामपाल सिंह, खुर्शीद शेेख, लियाकत अंसारी, सरदार मो. अंसारी, एसआई कर्मजीत सिंह, शमा एडवोकेट, रोजी एडवोकेट, नाजमीन खान एडवोकेट, नवनीत, मो. शारिक, मो. नासिर आदि मौजूद रहे।